फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूरिया के अवैध दुरुपयोग पर शिकंजा, 27 बैग जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि-योग्य यूरिया खाद के अवैध दुरुपयोग के खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक टैंपो को पकड़ा है। कार्रवाई 27 जनवरी को की गई। विभाग की टीम ने दोपहर करीब दो बजे जगाधरी क्षेत्र में जमींदारा पेट्रोल पंप के सामने एक टैंपो को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन से कृषि-योग्य यूरिया के 27 बैग (प्रत्येक 45 किलोग्राम, कृभको द्वारा निर्मित) बरामद किए गए। इसके साथ ही 110 खाली बैग भी मौके से मिले।
विज्ञापन

उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, यमुनानगर ने बताया कि वाहन चालक की पहचान कुलदीप निवासी गांव बाड़ी माजरा के रूप में हुई। जांच के दौरान चालक से खाद के परिवहन से संबंधित बिल और अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी प्रामाणिक दस्तावेज नहीं दिखा सका। दस्तावेजों के अभाव और उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि कृषि-योग्य उर्वरक का परिवहन कृषि उपयोग के अतिरिक्त अन्य गैर-कृषि या औद्योगिक प्रयोजन के लिए किया जा रहा था।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कृषि-योग्य उर्वरक केवल वास्तविक किसानों को ही बेचा जाता है। इसकी बिक्री मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान के मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी सत्यापन के बाद ही की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें