रादौर। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने वीरवार को रादौर क्षेत्र के गांवों के दौरे कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान गांव के विकास के लिए ग्रांट राशि भी जारी की। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने कुलपुर, सारण, फतेहपुर, फरीदपुर, दौलतपुर, झाड़ चांदना, कांजीबांस, रपौली, काबुलपुर, बदनपुरी, मोडली, टोपरा खुर्द, अकबरपुर, गोलनी, हसनपुर का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार शर्मा रादौर, चरण सिंह टोपरा, अर्जुन पंडित गुमथला, पुष्पेंद्र गुर्जर, धर्मबीर दारसी, रूपेंद्र मल्ली, मलखान सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह ग्रेवाल आदि मौजूद थे।
रादौर में किया सीपीएस का नागरिक अभिनंदन
वीरवार की रात को पंजाबी धर्मशाला रादौर में पंजाबी समुदाय की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीपीएस का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सीपीएस श्याम सिंह राणा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीपीएस ने किया। उन्होंने कहा कि रादौर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर पंजाबी सभा के प्रधान पूर्ण आहुजा, हरीश सेतिया, काका बतरा, मास्टर घनश्यामदास मनचंदा, ओपी सहगल, अशोक आहुजा आदि मौजूद रहे।