जिला बार एसोसिएशन कार्यालय। आर्काइव
यमुनानगर। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को लेकर मंगलवार को कोर्ट बंद रहेगी। ऐसे में वादकारी कोर्ट में आकर आगामी तारीख लेकर लौट गए। जबकि, सोमवार को दो दिन बाद कोर्ट खुली थी, इस पर भी कोर्ट परिसर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि वकील अपने-अपने चैंबरों में मौजूद रहे। सामान्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को हलचल कम रही। सोमवार को जिन मामलों की सुनवाई नहीं हो पाई उनकी वादकारी आगामी तारीख लेकर गए हैं। बकायदा अधिवक्ताओं की तरफ से शनिवार को कोर्ट में आए वादकारियों को इन छुट्टियों के बारे में भी अवगत कराया गया है, ताकि कोर्ट में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन में करीब 2100 सदस्य पंजीकृत हैं। जिसमें से 1600 सदस्य नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान का कहना है मंगलवार को शहीदी दिवस होने के चलते अवकाश रहेगा। इसकी सूचना बार के सभी साथियों व आने वाले वादकारियों को भी दे दी गई थी।
जिला बार एसोसिएशन कार्यालय। आर्काइव