संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर (यमुनानगर)। छप्पर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में पति के निधन के के बाद विधवा को मिलने वाली पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की राशि परिवार के लोगों ने हड़प लिया। सरस्वती नगर निवासी विधवा संगीता ने पति दिनेश के परिवार के ही जोगिंद्र व उसकी पत्नी सीता पर आरोप लगाया है। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हंगोली रोड सरस्वती नगर निवासी संगीता ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति दिनेश का 14 सितंबर 2023 में निधन हो गया था। पति के निधन के बाद सरकार की ओर से उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता दी गई। आरोप है कि परिवार के ही जोगिंद्र व उसकी पत्नी सीता ने अपना बैंक खाता नंबर दे दिया। इसके बाद धोखे से यह राशि उन्होंने अपने खाते में डलवा ली। आरोपी खाते में आए रुपयों को अपने निजी कार्याें में खर्च करने लगे।
उसने 27 अप्रैल को आरोपियों से इस बारे में बात करते हुए कहा कि यह सहायता राशि मेरी व मेरे बच्चों की है। सि पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बच्चों सहित निकाल दिया। अब उसके पास न तो रहने की जगह है और न ही उन्हें सहायता राशि मिल सकी है। जांच अधिकारी मुकेश कुमारी का कहना है कि संगीता की शिकायत पर आरोपी दंपती पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।