यमुनानगर। अराइयांवाला के नजदीक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी दिलशाद ने बताया रविवार को अपनी पत्नी सुमन उर्फ शहनाज के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव अराइयांवाला के नजदीक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 टीम को दी। पुलिस टीम उन्हें अस्पताल में ले गई। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया। संवाद