फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दंपती से ठगे 6.12 लाख रुपये

Fri, 20 Sep 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दंपती को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर छह लाख 12 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप वीजा स्पोर्ट सर्विस सेंटर चंडीगढ़ के मालिक जश्न चौहान, सरोजनी कॉलोनी निवासी समीर यादव व संदीप सिंह संधू पर लगा है। गांधी नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

दामला निवासी सूबे सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे अक्षय कांबोज व पुत्रवधू संजना को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए उसने वीजा स्पोर्ट सर्विस सेक्टर आठ चंडीगढ़ के मालिक जश्न चौहान और सरोजनी कॉलोनी निवासी समीर यादव से बातचीत की। आरोपियों ने उसके बेटे व पुत्रवधू को स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने का 18 लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन

आरोपियों की बातों में आकर उसने अपने बेटे व पुत्रवधू के दस्तावेज व कुछ रुपये दे दिए। इसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने उन्हें डेकिन यूनिवर्सिटी मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का ऑफर लेटर व्हाट्सएप पर भेजा और पांच लाख रुपये लेकर चंडीगढ़ कार्यालय बुलाया। चार अप्रैल को उन्होंने आरोपियों के पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने एंबेसी फीस समेत कई खर्चे बताकर उनसे लगभग छह लाख 12 हजार रुपये ले लिए।
उन्होंने आरोपियों द्वारा दिए डेकिन यूनिवर्सिटी के ऑफर लेटर व दस्तावेजों की जांच कराई तो वह फर्जी निकले। वह आरोपियों के कार्यालय गए। जहां आरोपियों ने उनसे संतोषजनक बात नहीं की। उन्होंने इसकी शिकायत वहां की चौकी में की। आरोपियों का साथी संदीप सिंह संधू आया। आरोपी ने उनके रुपये लौटाने का आश्वासन देकर पुलिस कार्रवाई न करवाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद अब तक आरोपियों ने उनके रुपये नहीं लौटाए। परेशान होकर इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के आदेश पर गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में जश्न चौहान, समीर यादव व संदीप सिंह संधू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें