फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर दंपती से 14 लाख की ठगी

Tue, 23 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अमेरिका भेजने के नाम पर सरस्वती नगर के दंपती से 14 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप बलविंद्र सिंह व मंजीत सिंह पर लगे हैं। शिकायत के आधार पर थाना छप्पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर जांच शुरू कर दी।
सरस्वती नगर निवासी प्रभजोत कौर ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और पति विक्रमजीत सिंह विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान उसे पता चला कि बलविंद्र सिंह व मंजीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इन दोनों आरोपियों से मिलने पर उन्होंने कहा कि वह उन्हें अमेरिका भेजकर वहां उसे काम दिलवा देंगे।
विज्ञापन

दोनों की बातों में आकर उन्हें अमेरिका भेजने के नाम पर एक अगस्त 2024 से 26 मार्च 2025 के बीच अलग-अलग कर 14 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज दिए। बलविंद्र सिंह व मंजीत सिंह ने उन्हें जल्द अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया, मगर काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने ने अमेरिका नहीं भेजा।
विज्ञापन

जब इस बारे में दोनों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने उनसे अपने रुपये वापस मांगे, पर उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। तब परेशान होकर उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी जगबीर ने कहा कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें