फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी दंपती काबू

Thu, 19 Dec 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर विधवा महिला से 6.70 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। एक बेटी है जो कहने सुनने में नहीं है और एक युवक के साथ कालाअंब में रहती है और उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है। एक दिन महिला के पास एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को अमनप्रीत बताया। महिला की उससे बात होने लगी। मैसेज करने वाले युवक ने बताया कि वह इंग्लैंड में रहता है। उसने महिला को भी वहीं आकर रहने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर महिला ने उसे 6.70 लाख रुपये दे दिए थे।
बाद में पता चला कि ये साजिश उसकी बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। महिला ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस की जांच के बाद बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ राय सिंह ने बताया कि शिकायत में महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के सन्नी नाम के युवक से संबंध हैं। जबकि आरोपी सन्नी पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन

अब दोनों काला अंब में रहते हैं। 28 अप्रैल 2024 को इंस्टा आईडी पर अमनप्रीत का मैसेज आया था। आरोपी ने उससे कहा कि वह वह इंग्लैंड में रहता है और शादीशुदा है। अपने बच्चों से परेशान है। आरोपी ने उसे अपने पास रहने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर वह तैयार हो गई। आरोपी ने उसे झांसे में ले लिया और विदेश आने संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए रुपये मांगे। आरोपी ने उससे अलग-अलग कर छह लाख 70 हजार रुपये ले लिए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने इंस्टा पर मैसेज भेजा और पूछा कि उसका कोई कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन

जिस पर उसने आरोपी को बताया कि उसका अपनी बेटी के साथ मकान के संबंध में केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी ने इस केस की वजह से अड़चन आने की बात कही और फिर से रुपये मांगे। शक होने पर आरोपी से बात की तो वीजा संबंधी प्रक्रिया के सबूत मांगे तो वह धमकी देने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें