फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पार्षदों को मिला एजेंडा, सभी प्रस्ताव शामिल न करने पर उखड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आखिरकार वार्ड पार्षदों को 23 अगस्त को प्रस्तावित सदन बैठक का एजेंडा मिल गया। नगर निगम की ओर से व्हाट्सएप पर मिले एजेंडे की प्रति देख कई पार्षद नाराज हैं। उनका आरोप है कि एजेंडे में उनके दिए सभी प्रस्ताव शामिल नहीं हैं, जिसका वह सदन बैठक में विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

पार्षदों की मानें तो पांच माह के शेष कार्यकाल में यह आखिरी सदन बैठक हो सकती है, इसलिए उनके दिए सभी प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए जाने चाहिए थे। बता दें कि बैठक ग्रे पेलिकन में होनी है। इसके एजेंडे में कुल 51 प्रस्ताव रखे गए हैं। इसके अलावा दो प्रस्ताव प्रसार के माध्यम से पहले ही पास हैं, पर अब उन्हें सदन की स्वीकृति के लिए बैठक के एजेंडे में प्रस्तुत किया जा रहा है।

सात में से तीन ही प्रस्ताव किए शामिल
वार्ड-13 से पार्षद निर्मल चौहान ने बताया कि सात प्रस्ताव दिए थे, जिसमें तीन ही प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में शामिल किए गए। शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क में स्वागत द्वार व दोनों पार्कों में फव्वारे और शहीद रॉकी हर्बल पार्क में डेकोरेटिव लाइट लगाने सहित वार्ड-13 के योग हाल का नाम गुरु गोरख नाथ व खेल स्टेडियम का नाम कर्णम मल्लेश्वरी करने, गढ़ी गुजरान कब्रिस्तान में बैठने को शेड, पेयजल व अन्य कार्य कराने के प्रस्ताव थे, जिन्हें शामिल नहीं किया। इस पर बैठक में विरोध दर्ज कराएंगे। क्योंकि साढ़े चार साल में सदन बैठकें कम हुई और उसमें भी अधिकांश मंजूर कराए प्रस्तावों पर काम शुरू नहीं हुआ या अधूरा है। अब पांच के शेष कार्यकाल में भी वार्ड के जरूरी प्रस्ताव सदन बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं किए गए, जिन्हें बैठक में रख पास करने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन


दिए थे पांच, पर एजेंडे में आया एक प्रस्ताव
वार्ड-8 के पार्षद विनोद मरवाह ने बताया कि उनके दिए पांच में से केवल एक ही प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया। ट्यूबवेल नंबर-पांच के पार्क का नाम हरे कृष्णा रखने व पार्कों के रखरखाव के लिए आरडब्ल्यूए को मिल रहे पांच रुपये प्रति स्क्वायर यार्ड राशि को बढ़ाकर सात रुपये करने सहित परशुराम चौक से छतवाल टूर ट्रेवल व परशुराम चौक से भगत सिंह पार्क होते हुए ज्योति पैलेस तक टाइल वर्क करने जैसे प्रस्ताव एजेंडे में नहीं रखे गए। इसका कारण बैठक में पूछेंगे और इन्हें पास करने की मांग रखेंगे। साथ ही कार्यकाल के बचे पांच माह में हर माह बैठक की मांग होगी।

अमर उजाला ने उठाया मामला
23 अगस्त की सदन बैठक का एजेंडा 19 अगस्त तक भी वार्ड पार्षदों को नहीं मिला था। पार्षदों की ओर से एजेंडे की प्रति बैठक से तीन दिन पहले भी न दिए जाने के मामले को अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद रविवार को ही वार्ड पार्षदों को बैठक के एजेंडे की प्रति भेज दी गई।

प्रस्तावों पर काम न होने के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
23 अगस्त को प्रस्तावित बैठक के एजेंडे में कई प्रस्ताव पिछली बैठकों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इन पर कार्रवाई न होने पर पार्षदों ने फिर उन्हें सदन बैठक के एजेंडे में दिया है। वार्ड-1, 3, 13, 14, 16, 21 के पार्षदों ने अब तक जितनी भी सदन बैठकें हुईं, उसमें उनमें वार्ड के पास हुए प्रस्तावों क्या कार्रवाई की गई उसकी प्रति सदन में देने और जिन पास हुए प्रस्तावों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, उन पर कारण बताते हुए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग रखी है। सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन शर्मा ने भी एजेंडे में प्रस्ताव दिया है कि कई बार सदन बैठकों में प्रस्ताव पास किया गया है कि नगर निगम की जितनी भी जमीन है, उसकी सूची सभी पार्षदों को दी जाए। लेकिन ऐसा न होने पर जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाए और सदन में सूची दी जाए। ऐसे ही वार्ड-9 के पार्षद ने गत बैठकों में पास किए प्रस्तावों पर क्या कार्रवाई हुई, यह प्रस्ताव दिया है, वहीं वार्ड-18 के पार्षद ने पिछली बैठकों में पास किए प्रस्ताव पर कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें