संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन व ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने एकजुट होकर लाल द्वारा मंदिर में बने मतदान केंद्रों पर मतदान किया। वहीं काॅलोनी के तीन परिवार अपने मत का प्रयोग वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण नहीं कर पाए।
संगठन के सभी सदस्य रामपुरा कॉलोनी सरकारी स्कूल के पीछे स्थित मेहता चौक पर एकत्रित हुए और यहां से एकजुटता के साथ पार्क में पहुंचे। संगठन के सदस्यों के साथ लाल द्वारा मंदिर में बने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत उपमंडल अधिकारी एसपी सैनी, विकास नारंग एवं अलका व उनके परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिले। उन्होंने अपनी वोट वार्ड नंबर नौ के 130 नंबर बूथ पर शिफ्ट करवाई थी। सूची में नाम न होने पर मतदान नहीं कर सके।