फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनओसी के लिए आज भी खुलेंगे निगम कार्यालय

Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार रविवार यानि आज भी निगम कार्यालय से एनओसी ले सकेंगे। उम्मीदवारों को एनओसी देने के लिए रविवार को भी निगम कार्यालय खुलेंगे रहेंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार एनओसी संबंधित दस्तावेज जमा कराकर निगम कार्यालय से एनओसी ले सकते हैं।
एनओसी के लिए सभी मेकर, चेकर व अन्य अधिकारी निगम कार्यालयों में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी।
उन्होंने एनओसी देने से संबंधित सभी अधिकारियों, मेकर व चेकर को रविवार को भी कार्यालय में मौजूद रहकर एनओसी देने की प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए।
दो मार्च को नगर निगम महापौर व 22 पार्षदों के लिए मतदान होना है। मतगणना 12 मार्च को होगी। 11 फरवरी से 17 फरवरी तक महापौर पद के प्रत्याशी व पार्षद पद प्रत्याशी नामांकन कर सकते है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार एनओसी के लिए नगर निगम कार्यालयों में आ रहे है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। 17 फरवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अभी भी प्रत्याशी एनओसी के लिए निगम कार्यालय आ रहे हैं। उन्हें एनओसी देने के लिए रविवार को भी निगम कार्यालय खुले रहेंगे। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने एनओसी देने से संबंधित सभी मेकर व चेकर को अन्य दिनों की तरह रविवार को भी कार्यालय में रहकर एनओसी देने की प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें