फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, गुड़गांव होकर आए दो लोग और मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह भर से जिले में कोरोना के मामले बढ़े हैं। बुधवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री गुड़गांव की बताई जा रही है। दोनों कॉलोनियों आजाद नगर व जगाधरी को प्रशासन ने सील कर, कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अब जिले में 10 कंटेनमेंट जोन हो गए है। फिलहाल, जिले में कुल 27 केस हो चुके हैं, जिसमें से नौ ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 18 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिजनों ओर क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग करने में लगा है। संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जायेंगे। दोनों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
विज्ञापन

गुड़गांव से आए थे दोनों
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व दोनों की व्यक्ति यमुनानगर गुड़गांव से आए थे। इनके सैंपल लिए गए थे, जो बुधवार को पॉजिटिव आए है। दोनों लोगों को कोविड-19 ईएसआई अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
लॉकडाउन खुलना हुआ घातक
लॉकडाउन खुलने से लोगों का आवागमन भी बढ़ गया है। बाजारों और सड़कों पर भीड़ आम बात हो गई है। हैरानी की बात है कि सराकर व प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को दरकिनार कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ना लाजमी है। सोशल डिस्टेसिंग का मजाक उड़ाया जा रहा है। गोल ज्यादातर दुकानों में गोल घेरे तक नहीं है, ग्राहक एक के ऊपर एक चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

आलाधिकारियों ने किया निरीक्षण
आजाद नगर और जागधरी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीसी मुकुल कुमार, एसपी कमलजीत गोयल व सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। स्वास्थ्यकर्मियों व निगमकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और एक एक टीम गठित कर तैनात किया। वहीं निगम कर्मचारियों न मोहल्लों को सैनिटाइज किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
साढ़ौरा में सैंपलिंग हुई तेज
हरियाणा-हिमाचल के बार्डर की इस फैक्ट्री में सैनिटाइज भी बनाया जाता है। जिसमें मंगलवार को फैक्टरी के मालिक और उसकी पत्नी, बेटा सहित साढ़ौरा के मैनेजर में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। बताया जा रहा है इस फैक्ट्री में साढ़ौरा व अन्य जगहों के लोग कार्य करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की भी कसरत बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग फैक्टरी में कार्य करने वाले लोगों को तलाश कर रही है। हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों ने क्षेत्र में स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है।
सोशल डिस्टेंस का करें पालन
डीसी मुकुल कुमार व एसपी कमलजीत गोयल ने टिवनसिटी के लोगों से अपील की है कि वह अकारण ही घर से बाहर न निकले। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन गंभीरता से करें। सरकार की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई व जुर्माने वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें