फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को पुष्प माला व शाल भेंट कर सम्मानित किया

विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर खंड जगाधरी के पीएचसी साबापुर में चैरिटेबल ट्रस्ट पढ़ो लिखो बढो के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार जगाधरी छोटू राम द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी जैसे  कोरोना योद्धाओं को पूरा सम्मान दिया। उन्होंने पीएससी के डॉक्टरों, उनकी टीम व थाना बुडिया की पुलिस पार्टी के सदस्यों को पुष्पमाला व शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बुढ़िया थाना प्रभारी रवी कुमार, एएआई महेंद्र सिंह, पीएचसी साबापुर के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर गोल्डी, स्टाफ नर्स अनुराधा, एएनएम सुनैना, सुमन, पूनम, मोनिका, सुमना, बिंदु, रेनू, एमपीएचडब्ल्यू कुलदीप, संदीप, नवीन, डिंपल, कपिल, अरुण एवं थाना स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम उपाध्यक्ष रियाज अहमद खान एवं जब्बार अली पोसवाल एडवोकेट, सरपंच मोहम्मद ईनाम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें