फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से लौटे तीन और लोगों में कोरोना के लक्षण, इंडोनेशिया से आया व्यक्ति भी संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से आए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को बूड़िया में मिले 36 जमातियों में से दो के सैंपले कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। लेकिन वीरवार को इनमें से तीन और लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं। जिन्हें क्वारंटाइन होम से लाकर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया और इनके भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं रादौर में इंडोनेशिया से आए युवक में भी कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद उसका भी सैंपल भेज दिया है। इसके अलावा पांच अन्य लोगों में सिम्टम्स मिलने पर उनके सैंपल भी भेजे गए हैं। वहीं क्वारंटाइन में जाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 43 नये लोग होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इतने ज्यादा सैंपल भेजे गए। जिससे अधिकारी सकते में हैं। स्वास्थ्य विभाग निजामुद्दीन से आए सभी लोगों से लगातार बातचीत कर उनकी इन दिनों की हिस्ट्री का पता लगा रही है, ताकि समय रहते ही स्थिति पर काबू पाया जा सके। बूड़िया के मदरसे में दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज से आए 36 में से चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को आइसोलेट किया था। जबकि अन्यों को अन्य स्थान पर क्वारंटाइन किया था। जबकि दो लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल भेजे थे। लेकिन वीरवार को शेष 32 में से तीन अन्य में भी कोरोना के लक्षण पाए गए। जिसके बाद इनके भी सैंपल जांच के लि भेज दिए गए हैं। बॉक्स इंडोनेशिया से लौटे युवक में लक्षण स्वास्थ्य विभाग ने इंडोनेशिया से आए एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के अलावा अन्य देश में भी इसने यात्रा की थी। जिसका स्वास्थ्य विभाग पता लगाने में जुटा है। विदेश से लौटने के बाद यह होम क्वारंटाइन में था। बावजूद इसके इसमें कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। इसे वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर लिया है। इसकी टूर हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। बॉक्स ये है जिले की स्थिति -कुल क्वारंटाइन 1206 -पूरा करने वाले 481 -क्वारंटाइन में बाकी 725 -कुल भेजे सैंपल 43 -नेगेटिव रिपोर्ट 30 -पॉजीटिव केस 00 -रिपोर्ट पेंडिंग 13 -नये सैंपल 11 -आइसोलेट 15 वर्जन निजामुद्दीन मरकज से आए तीन और लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जिनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया से आए व्यक्ति में भी लक्षण मिले हैं। जिसका भी सैंपल भेज दिया गया है। सभी आइसोलेशन में हैं। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। -डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें