साढौरा से कांग्रेस विधायक रेणू बाला और उनके पति ऋषिपाल कोरोना पॉजिटिव हो गए। रिपोर्ट आने के बाद दोनों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से भी टेस्ट कराने की अपील की। विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना समर्थकों को दी। दरअसल वे दोनों कई सप्ताह से अंबाला नगर निगम चुनाव में प्रचार कर रहे थे। जहां पर वह कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए थे। चुनाव खत्म होने के बाद घर लौटे तो दोनों को बुखार हो गया। शनिवार दोपहर दोनों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को उन्होंने अपने पॉजिटिव होने की सूचना सार्वजनिक की।