फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और वृद्ध महिला की मौत, 25 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना फिर से अपने पैर जमा रहा है। कोरोना और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। वहीं शुक्रवार को 20 कोरोना के नए केस आए है। जबकि 25 संक्रमित ठीक हुए है। जिले अब तक कुल 151 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुराना हमीना निवासी 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व महिला को बुखार आया था। जिसके चलते परिजन महिला को मुलाना में भर्ती कराया। वहीं पर महिला का कोरोना टैस्ट हुआ, जो पॉजिटिव आया। परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला को अन्य बीमारी भी थी। जिसके चलते बीते गुरुवार की देर रात को महिला का निधन हो गया। नगर निगम ने सरकारी गाइडलाइन के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना रिकवरी रेट 94.67 प्रतिशत हो गया है। जिले का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 5637 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 80 जिले के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि 25 संक्रमित ठीक हुए है। अब तक जिले में 5337 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 20 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमे 72 वर्षीय महिला शुगर मिल कालोनी, 50 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय पुरुष रेलवे कालोनी वर्कशाप जगाधरी, 72 वर्षीय परुष गुलशन कालोनी बिलासपुर, 26 वर्षीय पुरुष गांव बिलासपुर, 40 वर्षीय परुष गांव खदरी, 50 वर्षीय पुरुष जमना गली रेलवे स्टेशन, 23 वर्षीय महिला गांव सढौरा, 49 वर्षीय पुरुष नजदीक ईएसआई अस्पताल, 23 वर्षीय महिला गांव छछरौली, 73 वर्षीय महिला माडल टाउन, 40 वर्षीय परुष गांव सढौरा, 22 वर्षीय पुरुष गांव कनालसी, 29 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 40 वर्षीय पुरुष रेलवे वर्कशाप जगाधरी, 60 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 64 वर्षीय पुरुष गुरुद्वारा वाली गली नजदीक आशा डेयरी रादौर, 64 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 65 पुरुष माडल टाउन का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें