कोरोना महामारी के दौरान लगभग 7 महीनों से सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे एसएमओ डॉ. विजय परमार खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एसएमओ डॉ. विजय परमार ने अपने आपको घर पर आईसोलेट किया। डॉ. विजय परमार की देखरेख मेें महीनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम उपमंडल रादौर के अलग अलग गांवों में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों के कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर सैंपल ले चुकी है। अपनी जान को जोखिम में डालकर डॉ. विजय परमार ने हमेशा टीम का हौंसला बढ़ाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने आठ बार कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर अपना सैंपल चेक करवाया। जो नेगेटिव आया था, अबकी बार नौवीं बार डॉ. विजय परमार ने कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर अपना सैंपल चैक करवाया तो वह पॉजीटिव पाये गये। डॉ. विजय परमार ने क्षेत्र के लोगों को हमेशा महामारी से बचने के लिए जागरूक करने का काम किया। कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए डॉ. विजय परमार ने बताया कि वह स्वस्थ है और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उन्होंने अपने आपको घर पर आईसोलेट किया है। उधर शहर की सामाजिक संस्थाओं रोटरी क्लब की ओर से प्रधान राजीव शर्मा, वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से प्रधान कर्मवीर खुर्दबन, प्रेस क्लब रादौर की ओर से संरक्षक विनोद खुराना व नगरपालिका की ओर से पार्षदों ने एसएमओ डॉ. विजय परमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सोमवार को 4 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाये गये। जिनमें गांव टोपराकला में एक भाई-बहन, गांव छारी में एक महिला व गांव धानुपुरा में एक पुरुष कोरोना वायरस की बीमारी सेे संक्रमित पाया गया है। उपमंडल में अब तक संक्रमित हुए कुल 299 लोगों में से 279 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके है। केवल 12 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 5 लोगों को घर पर इलाज के लिए आईसोलेट किया गया है। जबकि 7 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 8 लोगों की उप मंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रादौर व अलाहर में 149 लोगों के कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर सैंपल लिये। रादौर उपमंडल में अब तक 9280 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जा चुके हैं।