फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और लोगों की मौत, 75 लोग पॉजिटिव पाए

विज्ञापन
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
कोरोना से एक वृद्ध व एक अधेड़ व्यक्ति की और मौत हो गई है। जिले में अब कोरोना से मौत के 102 मामले हो चुके हैं। मॉडल टाउन के तिकोना पार्क निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें शुगर व अन्य बीमारियों के चलते निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आराम न उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को उनकी मौत हो गई। वहीं जगाधरी की श्रीनगर कालोनी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत चंडीगढ़ के पीजीआई में हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें कुछ दिन पूर्व बुखार हुआ था। यहां पर एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर कोई आराम नहीं मिला। हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। सांस लेने में भी परेशानी आने लगी। बुधवार को मरीज ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। दोनों शवों का अंतिम संस्कार नगर निगम कर्मचारियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत किया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि गुरूवार को 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 102 मरीजों की रिपोर्टनेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। अब तक जिले में कुल 3864 केस हो चुके हैं। वहीं अब तक 3157 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1702 कंटेनमेंट जोन में से 728 ही एक्टिव है। जबकि 974 कंटेनमेंट जोन को मुक्त घोषित कर दिया है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि 371 मरीजों को होम आइसोलेट है। जिले में 642 एक्टिव केस है। जिले का रिकवरी रेट भी 82 फीसदी हो गया है। 1707 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के अनुसार अब कोरोना की जांच के लिए भुगतान करना होगा। रैपिड टैस्ट की रिपोर्ट लेेने पर 650 रुपये व आरटीपीसीआर टैस्ट के 1600 रुपये प्रति रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग वसूली करेगा। बीमार या सर्जरी कराने वाले मरीजों को कोरोना लेकर रिपोर्ट निश्शुल्क दी जायेगी। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की रिपोर्ट निश्शुल्क दी जायेगी। एसएमओ रादौर डा. विजय परमार ने बताया कि विभाग के आदेशों के अनुसार विदेश या देश में कही ओर जाने, नौकरी के लिए, प्राइवेट स्कूलों, कारखानों व अन्य निजी संस्थाओं के कर्मचारियों से कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर रिपोर्ट मांगने पर शुल्क देना होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल रिपोर्ट मांगने वाले लोगों से ही चार्जिंग करेंगी। उन्होंने बताया कि निजी संस्थान स्वास्थ्य विभाग की टीम को चार्ज देकर अपने कर्मचारियों की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में अभी तक 152 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें से 91 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि 45 मरीज होम आइसोलेट में है। एसएमओ डा.शमा प्रवीन ने बताया कि कोविड मरीजों के स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा घर घर जाकर की जा रही है। जिसको लेकर टीमें बनाकर प्रतिदिन कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के घर जाकर मॉनिटरिंग की जा रही है। मरीजों को खानपान, सोशल डिस्टेंस व दवाइयों को लेने के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। डा.परवीन ने बताया कि बुधवार को कस्बा की रामनगर कालोनी से एक व गुरूवार को गांव मलिकपुर बांगर से दो महिलाएं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके वार्ड में बैरिकेट लगाकर रोक लगा दी गई है। होम आइसोलेट मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नई स्वास्थ्य किटों को दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन कोविड के टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें