फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और वृद्धों की मौत, 79 नए पॉजिटिव भी सामने आए

विज्ञापन
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
कोरोना से एक वृद्ध महिला सहित दो की मौत हो गई है। जबकि रविवार को 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 94 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया है। जिले में अब कुल 3589 केस हो गए है। जबकि 2830 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 91 हो गई है।
विज्ञापन

नया मार्केट के पीछे, सुभाष गली निवासी 62 वर्षीया वृद्धा की कोरोना से मुलाना अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला को बुखार के चलते पहले निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां पर कोई आराम नहीं मिला तो मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं पर वृद्धा की मृत्यु हो गई। वहीं रादौर में भी 76 वर्षीय वृद्ध की कोरोना मौत हो गई। संक्रमित वृद्ध को इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिज अस्पताल मेें कई दिन पहले भर्ती कराया गया था। रविवार को वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार के श्मशान घाट में नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा किया गया। रादौर उपमंडल में अब तक 2 महिलाओं सहित 5 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं रादौर में रविवार को एक महिला, एक 12 वर्षीय बच्चे व एक व्यक्ति सहित तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रविवार को गांव रतनगढ़ (नंदपुरा) में एक महिला, किशनपुरा दामला में एक 12 साल का बच्चा व गांव खुर्दी में एक पुरुष संक्रमित पाया गया है। अब तक कुल 237 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 174 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 59 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 43 लोगों को घर पर इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। जबकि 16 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल रादौर में 38 लोगों के सैंपल लिए। जिनमें से अधिकतर सरकारी स्कूलों के अध्यापक थे। रादौर उपमंडल में अब तक 7069 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जाढ चुके हैं।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में 79 कोरोना के नए केस आए है। जबकि 94 भर्ती मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब 3589 केस हो चुके हैं। जबकि 2830 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना से ठीक होकर घर जाने वालों का रिकवरी रेट भी 79 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना टेस्ट का दायरा बढ़ा रहा है। इस कारण प्रतिदिन कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। बिना लक्षण वाले 441 मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। जिसकी पूरी निगरानी स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि कोरोना काल में अब तक 68,570 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 63,084 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब तक आशा वर्करों द्वारा आठ लाख 19 हजार 697 लोगों का सर्वे चार चरणों में किया। जबकि मोबाइल हैल्थ टीम द्वारा एक लाख 92 हजार 975 लोगों सर्वे किया।
सरकारी गाइडलाइन की माने तो वृद्धों, बच्चों और गर्भवतियों के लिए कोरोना जानलेवा साबित हो सकता है। यह गनीमत है कि अभी बच्चे का ऐसा कोई मामला नहीं आया है। लेकिन, वृद्धों और गर्भवतियों फिलहाल यह कोरोना जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार वृद्धों को कोरोना अपने शिकंजे में जकड़ रहा है और वृद्धों की मौत भी हो रही है। ऐसे में डीसी मुकुल कुमार ने लोगों से कोरोना के प्रति सर्तकता और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें