कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। मृतकों में सभी वृद्ध थे। वहीं 82 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई है। जबकि शनिवार को 68 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पाबनी खुर्द निवासी 61 वर्षीय वृद्ध को बुखार होने पर निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे शुगर व अन्य बीमारियां भी थी। शनिवार को उसकी मौत हो गई। बिलासपुर निवासी 78 वर्षीय वृद्ध को बुखार होने पर कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसे शुगर की भी बीमारी थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी भी मौत हो गई। वहीं गुरुनानकपुरा निवासी 68 वर्षीय वृद्ध को बुखार होने पर निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वह भी कोरोना संक्रमित था। हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। हरिनगर निवासी 60 वर्षीय अधेड़ को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसे हृदय रोग के साथ-साथ कोरोना संक्रमण भी हुआ था। माडल टाउन निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की मुलाना अस्पताल में मौत हो गई। सभी का नियमानुसार नगर निगम की टीम ने अंतिम संस्कार किया।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि शनिवार को 82 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 68 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया है। अब तक जिले में 3510 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 2736 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 716 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 475 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 2291 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। बॉक्स पीएनबी ब्रांच मैनेजर सहित चार कर्मचारी संक्रमित रंजीतपुर के पीएनबी बैंक के ब्रांच मैनेजर सहित चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। बैंक को सील कर दिया गया। अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रणजीतपुर बैंक के मैनेजर का कोरोना का टेस्ट साढौरा में हुआ था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बैंक के तीन अन्य कर्मचारियों को टेस्ट सिविल अस्पताल बिलासपुर में किया गया। वह भी पॉजिटिव मिले। बॉक्स 53 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 53 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें वार्ड नम्बर 20 वाल्मिकी बस्ती सढौरा, मौजा सरांवा डिस्पैंसरी वाली गली, खण्ड जगाधरी के गांव परवालों, गांव कडकौली बिलासपुर, गली नम्बर 3 आजाद नगर मुंडा माजरा, गांव दयालगढ जगाधरी, बिलासपुर, 411-सिटी सैंटर रोड यमुनानगर, 89 कृष्णा कालोनी यमुनानगर, 74/1 बी गोपाल नगर नजदीक प्रकाश मैटल चौंक जगाधरी, 39ए कृष्णा कालोनी यमुनानगर, 31 कृष्णा कालोनी यमुनानगर, सी-6-931 दुर्गा गार्डन जगाधरी, लाल द्वारा मंदिर के सामने, गली नम्बर 0बी आजाद नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया यमुनानगर, जैस्को कालोनी जगाधरी, मौजा कान्हडी कलां, गांव खेड़ा कलां सरस्वती नगर, किशन पुरा प्रताप नगर, लाखी बांस रादौर, लक्ष्मी नगर कैंप, गांव मघरपुर सरस्वती नगर, मौहल्ला कच्चा किला वार्ड नम्बर-1 सढौरा, मोती बाग बैंक कालोनी, गांव मुसिम्बल जगाधरी, गांव मुसिम्बर थाना छप्पर, गांव नगला जागीर सरस्वती नगर, पुराना हमीदा यमुनानगर, गांव पंजेटो, पटेल मार्किट नजदीक मधु होटल यमुनानगर, राजेश कालोनी जगाधरी, गांव सुखदासपुर सरस्वती नगर, विजय नगर कालोनी जगाधरी, वरियाम सिंह हस्पताल, 1815 संजय विहार यमुनानगर, 36 मॉडल कालोनी यमुनानगर, मॉडल टाउन यमुनानगर, 336 अशोक विहार जगाधरी, 3495 सावन पुरी जगाधरी, 353 चौपड़ा गार्डन यमुनानगर, 471 सेक्टर-17 हुड्डïा, दर्शन गली यमुनानगर, 609 करतारपुरा यमुनानगर, 1576 मनोहर कालोनी जगाधरी, 1830 सिविल लाईन जगाधरी, 1923 सैक्टर-18 हुड्डïा, 2219 नजदीक जैन मंदिर ग्रे-पैलिकन रोड़ यमुनानगर, गांव अम्बली, अशोक विहार जगाधरी, 127 मॉडल टाउन यमुनानगर, सी-4 1630-3 नारायण बाग कालोनी जगाधरी, को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित किया गया है।