हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 38 हो गए है। वहीं जिले में 95 लोगों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ कुल संख्या 1882 हो गई है। जबकि 110 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। जिले में ठीक होने वालों की संख्या 1171 हो गई है। बिलासपुर के गार्डन कालोनी निवासी 57 वर्षीय राजेंद्र अग्रवाल की मौत कोरोना से एक निजी अस्पताल में हो गई। वहीं हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष थे। परिजनों ने बताया कि शुगर की बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत सोमवार देर रात को हो गई। वहीं मॉडल टाउन निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की मौत भी कोरोना से हो हुई। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा पीजीआई में भर्ती मॉडल कालोनी निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की भी कोरोना से हो गई। परिजनों ने बताया कि वह ब्लड कैंसर के भी बीमार थे। तीनों ही मौत सोमवार देर रात को हुई है।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि मंगलवार को 95 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना के 666 एक्टिव केस है। जबकि 21 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। जबकि एक सितंबर कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 800 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 47,060 सैंपलों में से 42,379 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2843 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
क्षेत्र में मंगलवार को 8 लोग की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें शास्त्री कालोनी का दादा-पोता, उधम सिंह कालोनी के पति- पत्नी व रादौरी रोड पर एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा गांव अलाहर से 2 युवक व गांव जठलाना से एक युवक संक्रमित पाया गया है। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 134 लोगों के सैंपल लिए। जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अब तक 5142 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 130 लोग संक्रमित पाए गए है। 70 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 58 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 40 लोगों को घर पर इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। जबकि 18 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है।