जिले में कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर जिले में 50 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। वहीं 57 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। लगातार बढ़ते मामले प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्दी बने हुए हैं। जिले में अब तक कुल 1204 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें से 67 जिले से बाहर हैं। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते में कुल 1204 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 67 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। 57 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जिले में 589 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
डीसी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को 23 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 62 वर्षीय पुरुष लोहरान गली जगाधरी, 58 वर्षीय महिला आर्य नगर जगाधरी, 43 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17, 54 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 53 वर्षीय पुरुष व 43 वर्षीय महिला विष्णु गार्डन जगाधरी, 23 वर्षीय महिला नाहरपुर, 57 वर्षीय पुरुष सरस्वती कॉलोनी जगाधरी, 39 वर्षीय पुरुष गांव पीरूवाला, 52 वर्षीय महिला ईस्ट भाटिया नगर, 33 वर्षीय पुरुष कृष्णा नगर, 75 वर्षीय महिला जैन नगर, 60 वर्षीय पुरुष 37 वर्षीय महिला अनाज मंडी जगाधरी, 19 वर्षीय युवक सेक्टर-17, 55 वर्षीय पुरुष विषणु गार्डन, 65 वर्षीय पुरुष नाहरपुर, 57 वर्षीय महिला सढ़ौरा से संक्रमित मिली है। इसके अलावा 35 वर्षीय महिला शांती कॉलोनी, 38 वर्षीय पुरुष अलाहर, 53 वर्षीय पुरुष भाटिया नगर, 47 वर्षीय पुरुष सढ़ौरा, 33 वर्षीय पुरुष रसुलपुर हैं।
वहीं डीसी ने बताया कि शनिवार को 1156 रिपोर्ट आई हैं। जिसमें से 1129 नेगेटिव हैं, जबकि 27 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। इसमें 17 वर्षीय लडका, 74 वर्षीय महिला व 51 वर्षीय पुरुष सिविल लाइन जगाधरी से हैं, जो संक्रमित मरीज के संपर्क हैं। 67 वर्षीय महिला गांव चंगनौली, 25 वर्षीय महिला सरोजनी कॉलोनी, 46 वर्षीय पुरुष आजाद नगर, 52 वर्षीय पुरुष शुगर मिल कॉलोनी, 20 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला गांव दोलतपुर सरस्वतीनगर, 49 वर्षीय पुरुष सरस्वतीनगर, 20 वर्षीय महिला दामला, 42 वर्षीय पुरुष गांव कैल, 34 वर्षीय पुरुष रादौर, 19 वर्षीय लडका, 22 वर्षीय युवक व 60 वर्षीय पुरुष गांव सढ़ौरा, 32 वर्षीय महिला महावीर कॉलोनी, 32 वर्षीय पुरुष करतारपुरा, 30 वर्षीय पुरुष रेलवे कॉलोनी, 26 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय पुरुष बुडिया, 50 वर्षीय विष्णु कॉलोनी, 36 वर्षीय महिला एकता विहार, 63 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय महिला सिविल लाइन जगाधरी, 67 वर्षीय पुरुष गांव फतेहपुर, 25 वर्षीय पुरुष गढ़ी बंजारा से हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया जिले में अभी तक कुल 33959 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 31007 कीरिपोर्ट नेगेटीव है। 1749 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।