फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिवनसिटी में 48 घंटे में 67 लोगों की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 48 घंटों में कोरोना के 67 पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे कुल संख्या 791 हो गई है। वहीं अब तक 447 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। रविवार को 66 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जबकि कुल 330 एक्टिव केस है। जिसमें से 11 अन्य राज्यों के जिलों के अस्पतालों में भर्ती है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमें अब 18 वर्षीय लड़का मॉडल टाउन, 68 वर्षीय पुरुष कश्मीर कालोनी जगाधरी, 45 वर्षीय पुरुष गांधी धाम जगाधरी, 50 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 जगाधरी, 51 वर्षीय पुरुष कृष्णा कालोनी, 42 वर्षीय पुरुष महावीर कालोनी जगाधरी, 26 वर्षीय महिला अंसल टाउन जगाधरी से है। 15 अगस्त को 20 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 50 वर्षीय पुरुष गांव ठसका, 47 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय महिला मुसिम्बल, 39 वर्षीय महिला व 68 वर्षीय पुरुष थापर कालोनी, 72 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय लड़की शांति कालोनी जगाधरी, 32 वर्षीय पुरुष गांव कैल, 27 वर्षीय महिला व 61 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 29 वर्षीय पुरुष राजा साहिब गली जगाधरी, 31 वर्षीय पुरुष बसंत विहार बैंक कालोनी, 39 वर्षीय महिला गांव ढ़ाकवाला, 26 वर्षीय महिला गांव दयालगढ़ बुडिया, 32 वर्षीय महिला दामला रादौर, 20 वर्षीय पुरुष राजीव गार्डन शामिल है। 50 वर्षीय महिला शांति कालोनी जगाधरी, 57 वर्षीय महिला पटडी मौहल्ला जगाधरी का रहने वाली है। वहीं 33 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़का, 62 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष व 11 वर्षीय लड़की सभी कैंप निवासी, 27 वर्षीय पुरुष नया करतारपुरा, 63 वर्षीय पुरुष लक्ष्मीनगर, 18 वर्षीय लड़की, 36 वर्षीय महिला व 13 वर्षीय लड़का मॉडल टाउन, 57 वर्षीय बलवंत राय कॉलोनी शामिल है। इसके अलावा 29 वर्षीय महिला पुरानी सब्जी मंडी, 68 वर्षीय पुरुष व 70 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 46 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 56 वर्षीय पुरुष बसंतनगर जगाधरी, 41 वर्षीय पुरुष अमरपुरी कालोनी, 32 वर्षीय महिला विशालनगर, 30 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष व 57 वर्षीय महिला गोविंदपुरी, जो कोरोना मरीज के संपर्क के हैं। 29 वर्षीय महिला गांव बढ़ेडी खुर्द, 39 वर्षीय महिला गांव बक्करवाला से हैं। वहीं 16 अगस्त को 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 54 वर्षीय पुरूष, 17 वर्षीय लड़का व 52 वर्षीय महिला रामपुरा कालोनी, 43 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का गांधीधाम कालोनी, 28 वर्षीय महिला मालवीयनगर जगाधरी, 30 वर्षीय महिला गांव कलानसी, 37 वर्षीय पुरूष सरावर स्ट्रीट जगाधरी, 25 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय महिला सैक्टर 17 हुड्डा, 22 वर्षीय पुरूष नाहरपुर, 40 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला पुराना हमीदा, 17 वर्षीय लड़की व 44 वर्षीय महिला इंद्रा कालोनी जगाधरी से है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में
आए है।
बॉक्स
178 होम आइसोलेट तो 330 है एक्टिव केस
सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 178 मरीजों कोरोना के लक्षण नहीं थे, इस कारण उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस 330 है। जिसमें 11 मरीज अन्य राज्यों के जिलों के अस्पतालों में भर्ती है। रविवार को 200 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जबकि अभी 721 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

बॉक्स
21 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित
टिवनसिटी में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया था। लेकिन, लंबे समय से कोई भी केस न मिलने से रविवार को 21 कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि महाबीर कालोनी जगाधरी, आत्मपुरी कालोनी पुराना हमीदा, हनुमान गेट तेलियान गली जगाधरी, मारवा खुर्द बिलासपुर, गुलाब नगर कैम्प, सुभाष नगर जगाधरी, गोबिन्द पुरी, खंड सढौरा का गांव नौशहरा, विजय नगर, मायापुरी कांसापुर, कान्हडी कलां, गांव सारन, भगवानपुर, पटाक माजरी रादौर, जोहरीपुरा मौहला, मकान नं. 222 विकास नगर, गंगा नगर कालोनी, दुर्गा गार्डन, छोटी लाइन, बूडिया, मॉडल टाउन यमुनानगर, प्लाट नंबर 127 एचएसआईडीसी मानकपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें