फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर से भागा कोरोना संक्रमित व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजली में बनाए गए कोविड केयर सेंटर से बुधवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति फरार हो गया। ये व्यक्ति इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सेंटर से भागे मरीज के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर के मेडिकल अधिकारी डॉ. कार्तिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामलीला ग्राउंड मनोहर कालोनी निवासी युवक की पिछले दिनों रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए तेजली में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया था। मगर इस दौरान मरीज स्टाफ को चकमा देकर वहां से भाग गया। जब स्टाफ को मरीज अपने बेड पर नहीं मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। डॉ. कार्तिक ने बताया कि केयर सेंटर से भागे मरीज ने सरकार के आदेशों की अवहेलना की है और यह मरीज दूसरे लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मरीज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें