फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चौकीदारों को बंधक बना ट्रांसफार्मर से चुराया तांबा

Tue, 25 Jun 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खंड के हड़ौली गांव में रविवार रात 12 बजे पांच नकाबपोश बदमाश बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में घुस आए। बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दो चौकीदारों के हाथ-पैर बांध दिए। और सुबह चार बजे यानी पांच घंटे तक फैक्ट्री के अंदर पड़े ट्रांसफार्मर से तांबा व कलपुर्जे चुराकर वहां से फरार हो गए।
बदमाश जाते समय सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। किसी तरह से जयरामपुर और राजेश दोनों चौकीदारों ने खुद को छुड़वाया, उसके बाद मालिक और पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर सूचना मिलने के बाद थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चौकीदारों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चौकीदार जयरामपुर और राजेश ने बताया कि पांच नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के पीछे के रास्ते से अंदर आए थे। बदमाशों ने अंदर आते ही दोनों को हथियार व देसी कट्टा दिखाकर उनके हाथ-पैर बांध कर बंधक बना दिया। इसके बाद दो बदमाश उनके पास बैठे रहे, जबकि एक बदमाश लोहे की पाइप लेकर फैक्ट्री के मुख्य गेट पर खड़ा हो गया।
बदमाशों ने चौकीदारों से मोबाइल भी ले लिए, ऐसे में यदि चौकीदार कुछ बोलते तभी बदमाश उनकी पिटाई करनी शुरू कर देते थे। यही नहीं उन्हें कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। चौकीदार जयरामपुर और राजेश ने बताया कि दो बदमाश ट्रांसफार्मर से कॉयल, तांबा व पुर्जे के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा रहे थे।
विज्ञापन

बदमाश जाते समय सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए ताकि कोई सबूत रहे। किसी तरह से उन्होंने खुद को रस्सियों से अलग किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना छछरौली के सब इंस्पेक्टर देवराज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों चौकीदारों ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें