फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छोटे विचारों से बड़े बदलाव का दिया संदेश

Fri, 16 Oct 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में वीरवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर विद्यार्थी दिवस उत्साह से मनाया गया। इस दौरान छोटे विचार, बड़ा प्रभाव विषय पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और नए विचारों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर प्रयास और रचनात्मक सोच जरूरी हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को अपने विचारों को सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों, सुरीले गीतों तथा विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवादात्मक गतिविधियों ने भी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति की संयोजिका डॉ. ऋतु शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सह-संयोजिका प्रो. सुखविंदर कौर के साथ समिति सदस्य डॉ. नवनीत गर्ग, प्रो. शालू, प्रो. रविंद्र और डॉ. मुकुल शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की खासियत यह रही कि अधिकांश व्यवस्थाएं विद्यार्थियों ने स्वयं संभालीं। मंच संचालन बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने किया। सजावट और व्यवस्था की जिम्मेदारी बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने निभाई। अतिथि सत्कार और औपचारिक व्यवस्थाएं बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने संभालीं। तरुण और समीर ने संगीत की व्यवस्था की, जबकि कृष और उनकी टीम ने छायांकन और वीडियो रिकॉर्डिंग का कार्य किया।

राजकीय महाविद्यालय छछरौली में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें