कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते स्वयंसेवक व उपस्थित शिक्षक। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एनएसएस यूनिट-1 के कार्यक्रम अधिकारी गौरव बरेजा ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम है। एनएसएस यूनिट-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा देवी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी है। संवाद