फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पर्यावरण संरक्षित करने का दिया संदेश

Sat, 25 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पौधरोपण के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला व्यासपुर में 14 हरियाणा बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) यमुनानगर के निर्देशानुसार एनसीसी इकाई की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। शुभारंभ एनसीसी इकाई के कार्यवाहक प्रोफेसर अमित कुमार व प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने किया। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि पौधे लगाना तभी सार्थक होगा, जब उनकी नियमित देखभाल की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण और सतत विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें