अभियान के तहत गांव में पौधा लगते संगठन के सदस्य। संगठन
प्रतापनगर। गांव बाकरवाला में रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्यातिथि भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पेड़ों की संख्या कम होने से आने वाले समय में स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कचनार, जामुन, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। संवाद