फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट फीस जमा कराने को लेकर विवाद, लकड़ी विक्रेता ने ऑक्शन रिकार्डर पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मानकपुर लक्कड़ मंडी में मार्केट फीस जमा कराने को कहने पर मार्केट कमेटी के ऑक्शन रिकार्डर व लकड़ी विक्रेता में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान लकड़ी विक्रेता ने ऑक्शन रिकार्डर पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी लकड़ी विक्रेता निर्मल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में कैथल के गांव क्योडक निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि वह मार्केट कमेटी जगाधरी में ऑक्शन रिकार्डर के पद पर है। शुक्रवार सुबह वह कच्चे कर्मचारी संदीप और राजेश कुमार के साथ मानकपुर लक्कड मंडी में ड्यूटी पर था। इस दौरान वे मंडी के अंदर लक्कड़ से भरी गाड़ियां कराकर मार्केट फीस काटकर आगे भेजते हैं। एक ट्रैक्टर-ट्राली छछरौली की तरफ से लकड़ी लोड कर आ रही थी। ड्राइवर को मंडी के अंदर ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने और मार्केट फीस जमा कराने के लिए कहा तभी गांव लोप्यो निवासी निर्मल वहां पर कार में आया और ट्रैक्टर चालक को कहने लगा कि मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली नहीं रोकनी, अगर कोई रोके तो उसके ऊपर चढ़ा देना। इस दौरान निर्मल ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। वहीं चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें