फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेकेदारों में फायरिंग का खौफ, शराब के ठेके लेने में रुचि नहीं

Sun, 01 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुछ समय से शराब के ठेकों पर हो रही फायरिंग का असर शनिवार को ठेकों की नीलामी पर भी देखने को मिला। नीलामी के दौरान 56 में से महज तीन जोन जोन के ठेके केवल 27 करोड़ रुपये में ही बिक पाए।
जिले 56 जोन में शराब ठेकों की नीलामी से एक्साइज विभाग ने कहां तो 500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व आने का अनुमान लगाया था, परंतु जो रिजर्व प्राइस रखा गया था उसका कुछ प्रतिशत ही खजाने में आया है। 56 जोन में शराब ठेकों की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 485 करोड़ रुपये रखा गया था। सभी जोन में ठेकों की नीलामी क्यों नहीं हो पाई इस बारे अधिकारी भी कुछ कहने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

उधर नीलामी के दिन भी एक्साइज विभाग ने ठेके व गोदामों में जाकर स्टॉक की जांच की। 56 जोन में शराब ठेकों की नीलामी इस बार 21 माह के लिए होनी थी। शराब ठेकेदारों का कहना है कि आए दिन शराब कारोबारियों को धमकी मिल रही हैं। ठेकों पर सरेआम फायरिंग हो रही है। पुलिस सुरक्षा का आश्वासन तो देती है, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा रहे। जो आरोपी पकड़े जाते हैं वह छोटी-मोटी कार्रवाई के बच जाते हैं।
विज्ञापन

वह दिनरात काम करके पैसे कमाते हैं और उसे गैंगस्टर ले जाते हैं। उन्हें अब परिवार की चिंता सताने लगी है। वहीं परिवार भी शराब कारोबार से दूरी बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। दरअसल जिला में लारेंस गैंग के काला राणा, नोनी राणा के बाद अब बंबीहा गैंग के कुशल चौधरी सहित अन्य की एंट्री हुई है। ठेकों पर फायरिंग कर ठेकेदारों को धमकाया जा रहा है। उनसे शराब में हिस्सा मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें