फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेकेदार ने बाढ़ राहत कार्य करने से किया मना

Wed, 01 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। सिंचाई विभाग की तरफ से कलेसर में एक महीने बाद भी बाढ़ राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि यहां पर काम करने वाले ठेकेदार ने यहां काम करने से मना कर दिया है। उधर बाढ़ राहत कार्य शुरू न होने से साथ लगते गांवों के लोगों में ठेकेदार व विभाग के प्रति गहरा रोष पनप रहा है।
कलेसर में बीते वर्ष आई बाढ़ से यमुना नदी के किनारे की आबादी और कृषि योग्य जमीनों में कटाव लगा हुआ था। इससे काफी नुकसान हुआ था। सिंचाई विभाग ने बजट का प्रावधान कर 15 फरवरी को टेंडर लगाया, जो की 23 फरवरी को ओपन हुआ और 23 मार्च को टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। फर्म द्वारा कार्य करने के लिए एग्रीमेंट दिया गया लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी साइट पर कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ सतीश ढुल ने बताया की पहले कबीर साहिब फॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम टेंडर था। जिसने लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी साइट पर काम शुरू नहीं किया। इसके लिए विभाग की ओर से एजेंसी को दो बार पत्र लिखकर सूचित भी किया गया, लेकिन काम करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसलिए सिंचाई विभाग की ओर से एजेंसी रमेश चंद एंड कंपनी को कलेसर में काम करने के लिए सूचित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें