संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में रविवार को हाइड्रोलिक और डंपर के बीच में फंसने से अनुबंधित कर्मी पांसरा निवासी मुकेश कुमार (30) की मौत हो गई। साथी कर्मियों ने उसकी मौत की वजह प्लांट में कर्मियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध न होना बताया है।
उनका कहना है कि प्लांट के अंदर 50 से 60 डंपर हर समय रहते हैं। जिनमें से अधिकतर की तो बैटरी खराब रहती है। वहीं, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने प्लांट में सुरक्षा उपकरणों की जांच की मांग को लेकर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से मांग की है। वहीं कर्मचारियों ने संघ के पदाधिकारियों व मृतक के परिजनों के साथ सदर थाना में पहुंचकर रोष प्रकट किया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को शिकायत दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।