फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उपभोक्ताओं की 25 को सुनी जाएंगी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन परिमंडल की ओर से 25 मई को सभा की जा रही है। इसमें उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधीक्षक अभियंता मनिंदर सिंह ने बताया कि फोरम चेयरपर्सन योगराज के नेतृत्व में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन यमुनानगर कार्यालय में सभा होगी। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता, जिनकी बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान स्थानीय अधिकारियों जैसे एसडीओ या एक्सईएन स्तर पर नहीं हो पाया है, वे अपनी समस्याएं फोरम के समक्ष रख सकते हैं। फोरम में गलत बिजली बिल संबंधित केवल वही मामले सुने जाएंगे जिनकी राशि तीन लाख रुपये से अधिक होगी। इसके अलावा दो वर्ष से पुराने मामले, न्यायालय में विचाराधीन केस और बिजली चोरी से जुड़े प्रकरण इस फोरम में शामिल नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें