फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन अनाधिकृत कॉलोनी के निर्माण जेसीबी से ढहाया

Wed, 29 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहरी क्षेत्र यमुनानगर-जगाधरी में पड़ने वाले राजस्व संपदा मौजा तेजली, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर में तीन अनाधिकृत कॉलोनी को जेसीबी से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार की देखरेख में हुई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि इस दौरान कुछेक ने विरोध भी किया, लेकिन कार्रवाई के आगे एक नहीं चली। बकायदा जिला नगर योजनाकार अपने स्टाफ सहित, नायब-तहसीलदार यमुनानगर-जगाधरी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

वहीं कार्रवाई के दौरान पांच एकड़ में बनी कच्ची सड़कों व 13 नींव को तोड़ा दिया गया। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जिस कलॉनाइजर द्वारा यह अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी, उन्हें इस कार्य को रोकने के लिए अर्बन एरिया एक्ट 8 ऑफ 1975 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे नहीं माने तो विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें