संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 112 करोड़ रुपये की लागत से लौहगढ़ के नाम से भगवानपुर गांव बनाए जाने वाले बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक व संग्रहालय भव्य होगा। अगले सप्ताह में इसके निर्माण कार्य की शुरूआत हो जाएगी। प्रथम चरण में 35 करोड़ रुपये होने वाले कार्यों को लेकर के लिए पीडब्ल्यूडी ने निविदा जारी कर दी है। एक-दो दिन में काम का आवंटन हो जाएगा।
वर्ष 2027 में इस स्मारक व संग्रहालय की सौगात मिल जाएगी। पूरा भवन 20 एकड़ भूमि पर बनेगा। वहीं बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के अंदर मार्शल आर्ट स्कूल भी बनाया जाएगा। इसमें गतका, गैलरी व मार्शल आर्ट सहित अन्य कलाएं भी सिखाई जाएगी। वहीं यह भवन बनने के बाद पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। स्मारक के भीतर सेट और डायोरमा डिजाइन तैयार किया जाएगा।
इतना ही नहीं इसमें तैयार होने वाली स्क्रिप्ट के लिए कच्ची सामग्री (वीडियो, ऑडियो, चित्र) और शोध पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। बाबा बंदा सिंह बहादुर के स्मारक के अलावा भव्य संग्रहालय भी बनेगा। इसमें तीन गैलरियां भी बनेगी। पहली गैलरी जन्म और योद्धा पथ होगा, इसमें संगत को बाबा बंदा सिंह बहादुर के षसे परिचित कराया जाएगा।
दूसरी गैलरी में उदय और लोहगढ़ किला पर होगी। इसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर के एक नेता के रूप में उदय और लोहगढ़ किले की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालेगी। तीसरी गैलरी शहादत और सेवा पर आधारित होगी। इसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर की शहादत और उनकी विरासत पर केंद्रित होगी।
यह स्मारक 2027 में बनकर तैयार हो जाएगा। प्रथम चरण में भवन का स्ट्रेक्चर तैयार करने के लिए 35 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसी सप्ताह भवन का कार्य शुरू हो जाएगा। - अमित, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी नारायणगढ़।