रादौर। शहर की तहसील में पीडब्ल्यूडी की ओर से 34 कनाल भूमि पर करीब 21 करोड़ रुपये से उप जिला सचिवालय बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण शुरू हो गया है। विभाग उप जिला सचिवालय का काम तेजी से निपटाने में लगा है। निर्माण के लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा है। पीडब्ल्यूडी जेई विशाल सिंगला ने बताया कि सचिवालय में एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार, बीडीपीओ कार्यालय होंगे। वहीं, पार्किंग परिसर में भी बेहतर व्यवस्था होगी। उप जिला सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों को आवास सुविधा दिए जाने पर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा दी जाएगी। संवाद