संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। आखिरकार सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर थाना छप्पर में फ्लाई ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को प्रशासन ने फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर आसपास बनी दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया गया। प्रशासन ने यह कार्रवाई सुबह ही शुरू कर दी थी, तकरीबन 50 से अधिक दुकानों को गिरा जा चुका। इसके अलावा बीच रास्ते में पड़ने वाले अन्य सामान को भी हटाया गया है।
हादसों पर लगेगी लगाम, सफर होगा सुगमऐसे में ओवरब्रिज बनने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। इसके साथ ही सफर सुगम होगा। बता दें नया हाईवे बनने के बाद से पिछले काफी समय से यहां पर ओवरब्रिज बनने की मांग की जा रही थी। इसी मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठा समाचार को प्रकाशित किया था। वहीं इस ओवरब्रिज के बनने के बाद करेहड़ा खुर्द में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है इसी मामले को लेकर बुधवार को आरटीए कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी है।
जान जोखिम में डाल करते हैं हाईवे पार
बता दें जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा पर कलानौर से थाना छप्पर तक नेशनल हाईवे की लंबाई 20.6 किलोमीटर है। यह हाईवे से लगते 27 गांवों से गुजरता है। हाईवे को थाना छप्पर, भंभौली, कैल, करेहड़ा खुर्द, कलानौर, खंडवा, औरंगाबाद, हरनौल, सुढैल, भूत माजरा की सड़कें क्रॉस करती हैं। लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर हाईवे पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इन गांवों में फ्लाई ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग रही। वहीं भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान व भाकियू के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि जब एनएच-344 बन रहा था तब भी स्थानीय लोगों ने गांवों की क्रॉसिंग वाली जगह अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी। वहीं अब यदि यहां फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर शिक्षण संस्थानों में पड़ने वाले बच्चों को जान जोखिम में डाल रोड को क्रॉस करते हैं।
जनवरी 2019 से 2022 तक हुए हादसों का बयोरा
स्थान हादसे मौत घायल
थाना छप्पर 28 13 18
भंभौली जंक्शन 19 07 18
कैल 18 14 14
करेहड़ा खुर्द 30 13 25
कलानौर 15 11 16
खंडवा जंक्शन 11 04 21
औरंगाबाद 15 09 07
हरनौल जंक्शन 13 07 07
सुढैल जंक्शन 17 09 08
कुल 166 87 134