फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो अवैध कॉलोनियों में ढहाया निर्माण

Fri, 13 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी निर्माण को तोड़ती जेसीबी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) राजेश कुमार की टीम ने वीरवार को छप्पर मंसूरपुर व सरस्वतीनगर के नियंत्रित क्षेत्र में पड़ने वाले सबलपुर में दो अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर कार्रवाई की। डीटीपी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में सबलपुर के एक एकड़ और सबलपुर के सात एकड़ में बनी कच्ची सड़कें, नीवं, प्लाटों की निशानदेही, चारदीवारी, एक घर का निर्माण और पानी-सिवरेज पाइप तोड़ दिए गए। राजेश कुमार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम 41 ऑफ 1963 के तहत नोटिस दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। उन्हों ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट की खरीद-फरोख्त न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें