फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनी में जारी रहा निर्माण, फिर चली जेसीबी

Fri, 23 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर में जगाधरी रोड पर अनाज मंडी गेट के सामने अवैध कॉलोनी पर अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचने वाले डीलरों ने सरकार के आदेशों को धत्ता बताते हुए निर्माण कार्य जारी रखा। वीरवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलवा दी। जेसीबी की मदद से दुकान को तोड़ दिया गया। इसके अलावा चौराही रोड पर भी अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। दोनों अवैध कॉलोनियां करीब 25 एकड़ में बनी थीं।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल एरिया व्यासपुर में दो अनाधिकृत कॉलोनी व निर्माण विकसित की जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी व निर्माण के विरुद्ध जिला प्रशासन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान नायब तहसीलदार व्यासपुर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त रहे। कॉलोनियों में डीपीसी, कच्ची सड़कों व एक दुकान को तोड़ा गया। कंट्रोल एरिया एक्ट नंबर 12 की उपधारा 2 ऑफ 1963 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें