फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेणुका से यमुना में 137 क्यूसेक पानी छोड़ने पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। देश की राजधानी दिल्ली में पैदा हुए जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। हथिनीकुंड बैराज पर एक के बाद एक लगातार बैठकें हो रहीं हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग और अपर रिवर यमुना बोर्ड के अधिकारियों ने काफी देर तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर चर्चा की। इतना ही नहीं यमुनानगर के अधिकारी हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।
हिमाचल के शिमला व रेणुका से यमुना नदी में 137 क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर विचार हो रहा है। इसका निर्णय हिमाचल प्रदेश सरकार को लेना है। जब तक हिमाचल का छोड़ा हुआ पानी हथिनीकुंड बैराज पर नहीं आएगा तब तक दिल्ली को भी पानी नहीं मिल पाएगा। इसलिए दिल्ली का जल संकट दूर करने का सारा दारोमदार हिमाचल प्रदेश पर है।
विज्ञापन

दिल्ली में पानी के लिए मच रही त्राही-त्राही पर सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि हिमाचल प्रदेश 137 क्यूसेक पानी दिल्ली को देगा जो हथिनीकुंड बैराज से होकर दिल्ली पहुंचेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल के अधिकारी जुटे हुए हैं। 137 क्यूसेक पानी दिल्ली को देने के लिए हिमाचल ने हामी तो भर दी है, लेकिन अभी तक पानी छोड़ने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
ऐसे में हाल फिलहाल दिल्ली के लोगों की प्यास बुझती नहीं दिख रही। तीनों राज्यों के अधिकारियों की लगातार बैठकर चल रही है। इन बैठकों में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कब तक पानी यमुना नदी से होते हुए हथिनीकुंड बैराज पहुंचेगा और कब उसे बैराज से दिल्ली के लिए डायवर्ट किया जाएगा। दो दिनों से हथिनीकुंड बैराज पर दिल्ली अपर रिवर यमुना बोर्ड के अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। वह कई दौर की बैठकें यमुनानगर के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं।
विज्ञापन

हिमाचल से लगातार बात कर रहे : एक्सईएन
यमुनानगर सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करना हमारी पहली प्राथमिकता है। विभाग के अधिकारी रेणुका और शिमला में हिमाचल के अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की मंत्री आतिशी के आरोपों पर कहा कि हथिनीकुंड बैराज से अपने सभी गेज खोले हुए हैं और इसकी लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। बैराज से 762 क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें