फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में 30 निर्माण किए ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण को लेकर जिला शहरी योजनाकार ने मंगलवार को फिर से अभियान चलाया। इस दौरान गांव हुंडेवाला में चार एकड़ भूमि मुक्त करते हुए 30 निर्माण ध्वस्त कर दिए। गांव हुंडेवाला की चार एकड़ कॉलोनी में 45 से ज्यादा प्लाट काटे गए थे। इनमें से 30 पर निर्माण भी शुरू कर दिया गया था। इसके लिए जगाधरी के तहसीलदार छोटूराम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भूमि मालिक पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस के आगे लोगों की एक न चली। लोगों ने डीटीपी अमित माधोलिया से बात भी करनी चाहिए। लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी और कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

डीटीपी अमित माधोलिया ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ विभाग का व्यापक अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जोड़िया, दामला, साढ़ौरा, रादौर, नेशनल हाईवे सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गांव हुंडेवाला में चार एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी गई थी। इस कॉलोनी के तीस प्लाट पर निर्माण शुरू किया जा चुका था। इस दौरान दस चार दीवारी, एक कार गैरेज, एक शैड सहित करीब डेढ़ दर्जन डीपीसी बनाई गई थीं। जिन्हें विभाग ने विध्वंस कर दिया है। इस दौरान थाना शहर जगाधरी पुलिस मौजूद रही। कार्रवाई से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, ताकि लोगों को जमा होने से रोका जा सके।
डीटीपी अमित ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिकृत जगह की ही खरीद फरोख्त करें। लोग अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा ऐसी अनाधिकृत कॉलोनियों में निवेश न करें। रिहायशी व औद्योगिक इकाई के लिए भूमि खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय से पता अवश्य कर लें। इस दौरान एटीपी दिनेश सिंह, जेई मोहित, जेई रविंद्र, थाना प्रभारी सुखबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें