फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जीव को ईश्वर से जोड़ता : संजय चतुर्वेदी

Sun, 26 Feb 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बूड़िया के मीठा कुआं समीप चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास संजय चतुर्वेदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि प्रेम ऐसा धागा है, जो जीव को ईश्वर से जोड़ता है। प्रेम नहीं तो कुछ भी नहीं। उन्होंने बताया कि दिखावा करना प्रेम नहीं होता और स्वयं को पुजवाना भी प्रेम नहीं है।
उन्होंने कहा कि भक्ति तो वह है, जो निर्जन वन में जाकर ध्रुव ने की थी। भक्ति तो वह है, जो प्रह्लाद ने की, जिन्होंने अपनी मृत्यु का भय सिर पर मंडराता देखकर भी भगवत चर्चा को नहीं छोड़ा। भक्ति में निश्चल प्रेम होता है और जो प्रेम होता है वही भक्ति का सार है। प्रेम से ही भगवान प्रकट हो जाते हैं और भक्तों के कष्टों को हर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा सुंदर तन पाकर मानव भगवान को भूल जाता है और अन्य जगह आनंद की खोज करता है। जो आनंद भगवान में है, वह कहीं नहीं है। भगवान हर प्रकार से जीव की सहायता करते हैं, पर मनुष्य को लगता है कि शायद मैं किसी की सहायता कर रहा हूं। जीव किसी की सहायता करें तो वह तो मानवता है। कथा में राम अवतार, भूषण कांबोज, ईशम सिंह, जय सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें