फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 26 Apr 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क रोड पर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवादियों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। रोष प्रदर्शन में जगाधरी विधायक अकरम खान, यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, राय सिंह, सतपाल कौशिक, सतीश सांगवान, डॉ. राजन अन्य शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि आतंकी हमलों की बार-बार हो रही घटनाएं चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें