फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गन्ना कीमतों को लेकर कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन

Fri, 12 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। कांग्रेस पार्टी की ओर से गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को लेकर 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर वेदपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी के आह्वान पर राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला जिला सचिवालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। किसान समाज और समस्त गन्ना उत्पादक किसानों का मुद्दा है। गन्ने की फसल पर लागत से मिल रहे बेहद कम दाम से किसानों को भारी भरकम नुकसान हो रहा है। गन्ना उत्पादक किसान मजदूर गरीबों की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने आ रहे है। जिसको सफल बनाने के लिए धर्मवीर वेद पाल सिंह ने गांवों का दौरा किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें