फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऊंचा चांदना गांव में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ऊंचा चांदना में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। कांग्रेस की ओर से रविवार को ऊंचा चांदना गांव में चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला बीसी सेल अध्यक्ष विक्रम सैनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने भाजपा पर चुनावों में वोट चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल दूसरी पार्टियों के पक्ष में करती है, लेकिन वोट चोरी के माध्यम से लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जवाबदेही सुनिश्चित करने और पद छोड़ने की मांग की। इस अवसर पर रादौर ब्लॉक प्रधान गुलजार सिंह नंबरदार, ऊंचा चांदना ब्लॉक प्रधान परमजीत धीमान सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें