फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेसियों ने मांगा सीईसी ज्ञानेश का इस्तीफा

Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वतीनगर में पैदल मार्च के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक खेड़ी लक्खा सिंह में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेड़ी लक्खा सिंह के अध्यक्ष परमजीत धीमान ने किया। पैदल मार्च डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भवन, दौलतपुर रोड, ऊंचा चांदना से शुरू होकर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के सामने संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नरपाल सिंह गुर्जर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के माध्यम से देश और प्रदेश में सरकार बना रही है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक पार्टी का आंदोलन जारी रहने की बात भी कही। ब्लॉक अध्यक्ष धीमान ने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने और अभियान को गांवों व बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के महासचिव मुकेश पाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, अख्तर अली, गुलजार सिंह, बलदेव श्योराण, दविंद्र दादूपुर, दाता राम, सुमन सैनी, सूरज बाजवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें