यमुनानगर। जगाधरी की सावनपुरी काॅलोनी के पास कार में आए पांच-छह युवकों ने कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल के बेटे अनिरुद्ध अग्रवाल पर हमला कर दिया। हमलावरों ने टैक्सी में भी तोड़फोड़ कर ड्राइवर से भी मारपीट की।
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कार चालक श्रवण कुमार की शिकायत पर अज्ञात पांच छह युवकों पर केस दर्ज किया है। कैल निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह किराये पर कार चलाता है। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से वह अनिरुद्ध अग्रवाल को लेकर आ रहा था। सावनपुरी काॅलोनी में पहुंचे तभी एक कार आकर रूकी। उसमें से पांच-छह युवक उतरे। आते ही उन्होंने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मारपीट में वह और अनिरुद्ध घायल हो गए। संवाद