फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेस नेता ने सुनीं युवाओं की समस्याएं

Sun, 03 May 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में युवाओं से मिलते कांग्रेस नेता रमन त्यागी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। लाजपत नगर क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी से बड़ी संख्या में युवाओं ने मुलाकात की। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार कर उचित मंचों पर आवाज उठाई जाएगी। त्यागी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में किए गए वादों का अपेक्षित क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इस अवसर पर अमित, सुमित, अनिकेत, चंदन, राजन, अतिश पुरी, मुगलानी, मिट्ठू, प्रदीप गुप्ता, सिकंदर यादव, माया राम, ओम प्रकाश और रोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें