साढौरा। चोरों ने साढौरा स्थित उप ट्रेजरी कार्यालय को निशाना बनाते हुए कंप्यूटर, यूपीएस, बैटरी और बिजली का तार चोरी कर लिया। चोरी की वारदात छह नवंबर से 10 नवंबर के बीच हुई। दिवाली और अन्य छुट्टियों के चलते कार्यालय बंद था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उप ट्रेजरी कार्यालय के एटीओ रोहित ने मामले की शिकायत थाना साढौरा पुलिस को दी। शिकायत में बताया गया कि कार्यालय से कंप्यूटर, यूपीएस, बैटरी और बिजली के तार गायब मिले हैं। आशंका है कि चोरों ने कार्यालय बंद होने का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। थाना साढौरा प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि एटीओ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों का पता लगा रही है। संवाद